रुड़की, 24 अक्टूबर 2025। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की उपाध्यक्ष रोमा सैनी ने दीपावली के शुभ अवसर पर वार्ड नंबर 24 नंद विहार में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को मिठाई और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर रोमा सैनी ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज के सच्चे कर्मयोगी हैं, जो हर परिस्थिति में शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली जैसे पवित्र पर्व पर उनका सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है। सफाई कर्मचारियों ने रोमा सैनी की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि वह हर वर्ष इस प्रकार से सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें प्रोत्साहित करती हैं। इस कार्य से समाज में स्वच्छता कर्मियों के प्रति सम्मान और समानता का संदेश जाता है। गौरतलब है कि वार्ड नंबर 24 नंद विहार कलियर विधानसभा क्षेत्र में स्थित है, किंतु नगर निगम की सीमा में होने के कारण यहां की सफाई व्यवस्था नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा देखी जाती है। कर्मचारियों ने रोमा सैनी का फूलमालाओं से स्वागत किया और उनके इस प्रयास को प्रेरणादायक और सराहनीय कदम बताया।
रुड़की, 3 नवम्बर 2025 – उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के देहरादून आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी रुड़की जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आज जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने की, जबकि बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री सागर गोयल ने किया।मंचासीन प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, झबरेड़ा विधानसभा प्रत्याशी राजपाल सिंह, भगवानपुर विधानसभा प्रत्याशी मास्टर सत्यपाल भी रहे बैठक में जिला प्रभारी आदित्य चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर पार्टी संगठन की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आदित्य चौहान ने कहा कि 9 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का उत्तराखंड आगमन राज्य के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह दौरा विकास के नए आयामों को छुएगा तथा उत्तराखंड के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगा। जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने सभी मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारी, महामंत्री तथा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ता शामिल हों। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि प्रधानमंत्री जी स्वयं राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखंड की जनता के बीच उपस्थित रहेंगे। डॉ. मधु सिंह ने सभी मंडलों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को देहरादून पहुंचने के लिए प्रेरित करें। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक मंडल से कार्यकर्ताओं का दल निर्धारित स्थान और समय पर प्रस्थान करेगा, जिसके लिए मंडल स्तर पर समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। साथ ही यात्रा व्यवस्थाओं, बैनर-पोस्टर, वाहनों एवं अनुशासन व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने अभूतपूर्व विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री जी का सन्देश प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणादायक होगा और पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल को और सशक्त करेगा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, संजय अरोड़ा,भीम सिंह,मधुप त्यागी, प्रिया प्रवेश,मंत्रीगण सतीश सैनी, तेजपाल मौर्य, नवनीत सिंह, सचिन झबरेडी, जिला मीडिया संयोजक पंकज नंदा , सोशल मीडिया संयोजक आलोक गौतम, आईटी संयोजक सुशील रावत, करंट सह प्रभारी गीता मलिक, मंडल प्रभारी अभिषेक चंद्रा, देशपाल रोड मनोज नायक,मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी, अवनीश शर्मा, गुरजिंदर सिंह, संदीप रघुवंशी मनोज मुंडलाना, सुरेश सैनी महामंत्री, अमित अरोड़ा,मोर्चा अध्यक्ष, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव कौशिक एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में प्रधानमंत्री जी के स्वागत एवं कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
रुड़की, 25 सितम्बर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान चिंतक एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर आज भाजपा जिला कार्यालय रुड़की में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गोष्ठी की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। तत्पश्चात वक्ताओं ने उनके जीवन, विचारों और राष्ट्रहित में किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने भारतीय राजनीति को एकात्म मानववाद जैसी महान विचारधारा दी, जो आज भी समाज और राष्ट्र के मार्गदर्शन का आधार है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी का जीवन सादगी, ईमानदारी और राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण का आदर्श उदाहरण है। प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि दीनदयाल जी ने अपने चिंतन से भारतीय जनसंघ को मजबूत आधार प्रदान किया और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का जो संकल्प लिया, वह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के रूप में साकार हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हमें दीनदयाल जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना है। अन्य वक्ताओं ने भी पंडित जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे न केवल एक संगठनकर्ता थे, बल्कि भारतीय को संस्कृति और राष्ट्रवाद के प्रबल प्रवक्ता भी थे। उनका बल आत्मनिर्भर भारत, शिक्षा, सेवा और समाज के सर्वांगीण विकास पर रहा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सागर गोयल एवं अक्षय प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गोष्ठी के अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों और सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की नीतियों को पहुँचाएंगे।इस अवसर पर सौरभ गुप्ता,भीम सिंह, प्रिया प्रवेश, संजीव तोमर,नितिन गोयल, सतीश सैनी, पंकज नंदा, तेजपाल मौर्य, कदम सिंह, अनुज त्यागी, नवनीत सिंह,मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, अवनीश शर्मा, प्रदीप पाल,बीएल अग्रवाल,रोमा सैनी, गुरजिंदर प्रधान मुकेश अग्रवाल, कमल सैनी ,,विवेक चौधरी, रामगोपाल शर्मा , सुभाष सरीन,राजन गोयल,आदर्श गुप्ता, अवनीश त्यागी, जिला उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गोष्ठी के अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों और सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की नीतियों को पहुँचाएंगे।
पिरान कलियर। गढ़वाल सभा की नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के सम्मान एवं स्वागत को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन गढ़वाल सभा, सुभाष नगर मंडल में किया गया। यह कार्यक्रम विधानसभा पिरान कलियर के संयोजक माननीय श्री मुनीश सैनी जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गढ़वाल सभा की नवनियुक्त कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा समाजहित में कार्य करने को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से मंडल महामंत्री अरविंद सैनी जी, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पा ऐठानी जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज पाल जी, पाडली गुर्जर से सभासद आकाश जी, पार्षद सूरज नेगी जी, जिला आईटी संयोजक सुशील रावत जी, विधायक प्रतिनिधि विजय रावत जी, अनीता शर्मा जी, मीनाक्षी तोमर जी, सावित्री नेगी जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने गढ़वाल सभा की नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए समाज और संगठन के हित में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
कलियर विधानसभा में आज उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया, जब विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध कांग्रेस पर बीजेपी को बदनाम करने और अंकित भंडारी मर्डर केस को लेकर अनर्गल आरोप लगाने के खिलाफ किया गया। इस मौके पर विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार भाजपा और उसके नेताओं को बदनाम करने की साजिश कर रही है। अंकित भंडारी हत्याकांड में जानबूझकर भाजपा नेताओं का नाम घसीटने की कोशिश की जा रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। मुनीश सैनी ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस पार्टी इसी तरह बेबुनियाद आरोप लगाती रही, तो भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर इसका कड़ा विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी सूरत में झूठे आरोपों को बर्दाश्त नहीं करेगी। इस प्रदर्शन के दौरान कलियर विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरी विधानसभा में भाजपा की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती साफ नजर आई। वहीं इस विरोध प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और मजबूती दी। भाजपा नेताओं ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस की राजनीति केवल भ्रम फैलाने की है, जिसका जवाब जनता आने वाले समय में देगी।
स्पोर्ट्स फेस्ट में 34 स्कूलों के 1250 खिलाड़ियों ने लिया भाग पांच दिवसीय खेल प्रतियोगिता में विजेताओ को दिए मेडल झबरेड़ा। पांच दिवसीय खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजई छात्र छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की 65 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। फाइनल शतरंज प्रतियोगिता में सिद्धार्थ व पीहू ने बाजी मारी। झबरेड़ा विधान सभा क्षेत्र में सविक एकेडमी की ओर से स्वीक स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सविता व सुरेश सैनी ने फीता काटकर किया। जिसमें जिले हरिद्वार के 34 स्कूलों के 1200 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में छः प्रकार के खेल शामिल किए गए। जिनमें शतरंज, कबड्डी, खो खो, बैडमिंटन, वॉलीबॉल व फुटबॉल शामिल किए गए। खेल प्रतियोगिता में कक्षा 5 से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थी शामिल रहे। अंडर 17 में ग्लेशी वॉरियर टीम ने पहला स्थान, इंजस्टीस एफ सी टीम ने दूसरा व ब्लू लॉक सीनियर टीम ने तीसरा स्थान पाया। वहीं अंडर 14 में ब्लू लोक जूनियर ने पहला व गैलेक्सी वारियर ने दूसरा स्थान पाया। वालीबॉल प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स एकेडमी रुड़की पहले स्थान पर रही, सर्वग्य स्कूल दूसरे स्थान पर व योगेश्वर स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता में किसान मॉर्डन स्कूल देवबंद की टीम दूसरे स्थान पर व योगेश्वर स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही। गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता में किसान मॉडर्न पहले स्थान व योगेश्वर स्कूल की टीम ने दूसरा स्थान पाया। खो खो बॉयज प्रतियोगिता में ब्ल्यू लॉक टीम ने पहला व शेफील्ड स्कूल की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गर्ल्स आर एम एस ए टीम पहले स्थान पर व खो ब्लास्टर टीम दूसरे स्थान पर रही। शतरंज अंडर 17 प्रतियोगिता में सिद्धार्थ पहले स्थान पर व दिव्यांशु दूसरे स्थान पर रहे। शतरंज अंडर 14में पीहू गर्ग ने पहला व आरुष यादव ने दूसरा स्थान पाया। सविक स्पोर्ट्स फेस्ट प्रतियोगिता के आयोजक कपिल सैनी ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता से छात्र छात्राओं की छुपी प्रतिभा निखर कर सामने आती है। जिससे पढ़ाई की साथ साथ खेलों में भी कैरियर बनाने का मौका मिलेगा। इंटर स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष किया जाएगा। कार्यक्रम में आशीष सिंह रावत, मोहित धीमान व संग्राम सिंह सैनी ने खेलों भारत युवा फेडरेशन के तहत सहयोग किया।समापन पर विजई खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।