news

झबरेड़ा में सुभाष लंबरदार ने निर्जला एकादशी पर जल पिया कर लोगों की सेवा की

झबरेड़ा। किसान कामगार मोर्चा के पदाधिकारियों ने झबरेड़ा के विकास मे उत्कर्ष कार्य करने वाले समाज सेवियों को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया। इस दौरान किसान कामगार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष नंबरदार ने कहा कि समाज सेवियों का सम्मान प्राथमिक तौर पर होना चाहिए। झबरेड़ा क्षेत्र में डॉक्टर गौरव चौधरी सामाजिक कार्यों में बढ़चढकर भागीदारी कर रहे है। वह छोटे से छोटे कार्यक्रमों में शामिल होकर जनता की समस्याओं से रूबरू हो रहे है, और युवाओं का मार्गदर्शन करने की दिशा में अग्रसर है। निर्जला एकादशी पर्व पर सामाजिक सरोकार रखने वाले लोगों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया है। वहीं तेज धूप में राहगीरों को राहत देने के लिए मीठा शरबत भी वितरित किया गया है। पूर्व राज्य मंत्री डॉक्टर गौरव चौधरी ने कहा कि जनता की सेवा करना ही उनका प्रथम लक्ष्य है। झबरेड़ा की जनता को वह अपना परिवार मानते आए है। लोगों की सेवा के लिए वह केवल दिन में ही नहीं बल्कि रात में भी तैयार रहते है। संजीवनी पैरा मेडिकल कॉलेज के एमडी डॉक्टर दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि झबरेड़ा क्षेत्र के गरीब मरीजों के लिए वह कम दरों पर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाते आ रहे हैं। वह जल्द ही मजबूर, लाचार लोगों का ईलाज निःशुल्क करने वाले है। इस दौरान इकबालपुर गन्ना समिति के उपाध्यक्ष मुकेश पंवार, अशोक कुमार, विशाल परमार, संजय कुमार व अनिल कुमार आदि को पगड़ी व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

Read More

You can share this News!

Watch Videos
news
news
news