रुड़की। भारतीय जनता पार्टी जिला रुड़की द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस पर संवेदनशील प्रकरण को लेकर भ्रामक प्रचार, झूठे आरोप और जनभावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस तथ्यों को तोड़-मरोड़कर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है, जबकि सत्य जनता के सामने रखा जाना आवश्यक है। प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, रुड़की मेयर अनीता देवी अग्रवाल, राज्य मंत्री विनोद उनियाल एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलकमल शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। डॉ. मधु सिंह ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस की वैज्ञानिक, तकनीकी और निष्पक्ष जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे कांग्रेस के आरोपों से पूरी तरह अलग हैं। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मामलों को राजनीतिक रंग देकर जनता को भ्रमित करना दुर्भाग्यपूर्ण है। मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए जीरो टॉलरेंस नीति लागू है। दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी, लेकिन बिना तथ्यों के भ्रम फैलाना भी गंभीर विषय है। राज्य मंत्री विनोद उनियाल ने कहा कि तकनीकी जांच, फोरेंसिक साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और चिकित्सकीय परीक्षणों के आधार पर सामने आए निष्कर्षों को गंभीरता से समझा जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल राजनीतिक लाभ के लिए समाज में भ्रम और असंतोष फैलाने का प्रयास कर रही है। भाजपा नेताओं ने संयुक्त रूप से जनता से अपील की कि वे केवल प्रमाणित तथ्यों पर ही विश्वास करें और सोशल मीडिया या राजनीतिक मंचों से फैलाए जा रहे अपुष्ट दावों से सावधान रहें। मीडिया से भी जिम्मेदार और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की अपील की गई। प्रेस वार्ता के अंत में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलकमल शर्मा ने कहा कि भाजपा महिलाओं की सुरक्षा, निष्पक्ष न्याय व्यवस्था और कानून के शासन के पक्ष में मजबूती से खड़ी है तथा कांग्रेस के दुष्प्रचार का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देती रहेगी। इस अवसर पर सावित्री मंगला, प्रवेश प्रिया, बृज मोहन सैनी, संजय अरोड़ा, सौरभ गुप्ता, सचिन झबरेड़ी, पंकज नंदा, अंकित गौतम, मंजू रावत, वीरमती यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित
Read More