news

प्रतिभा सम्मान समारोह में 300 से अधिक विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

रुड़की। भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन उत्तराखंड द्वारा रुड़की स्थित सुप्रसिद्ध होटल ब्लू सफायर में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 10वीं एवं 12वीं कक्षा के लगभग 300 से अधिक प्रतिभावान छात्र-छात्राओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बेटे-बेटियों को ट्रॉफी एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संगठन के प्रदेश संयोजक एवं राष्ट्रीय समिति के सदस्य राजीव सैनी ने किया। इस दौरान उन्हें संगठन के प्रदेश महासचिव एवं राष्ट्रीय समिति के सदस्य अमित सैनी तथा प्रदेश संगठन महामंत्री एवं राष्ट्रीय समिति के सदस्य दीपचंद सैनी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष अरुण सैनी ने संगठन के संविधान, समाज की एकजुटता तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने एवं समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश प्रवक्ता अश्वनी सैनी, प्रदेश संगठन महामंत्री दीपचंद सैनी, प्रदेश प्रचारक संजय सैनी, प्रदेश महासचिव अमित सैनी, आदेश सैनी, मनीष सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सैनी, प्रमोद सैनी, प्रवीण सैनी, रीता सैनी एवं अर्जुन सैनी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री अनुज सैनी, सौरभ सैनी, कंवरपाल प्रधान, रेखा सैनी, अनिता सैनी, हरिद्वार निवासी सौरभ सैनी, निर्भय सैनी, प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय सैनी, हरिद्वार जिला अध्यक्ष गजे सिंह सैनी, जिला उपाध्यक्ष मनोज सैनी, जिला महासचिव सुनीता सैनी, योगेश सैनी, रजनी सैनी, अजय सैनी, सचिन सैनी, जिला सचिव सुनील सैनी, सोनू सैनी, युवा शक्ति प्रदेश अध्यक्ष अतुल सैनी, प्रदेश महासचिव नीरज सैनी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कर्मवीर सैनी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री वीरेंद्र सैनी, कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजकुमार सैनी, रमा सैनी, मुनेश सैनी, एडवोकेट अनुज सैनी, परीक्षा प्रभारी दीपक सैनी, आरएसएस के पूर्व जिला कार्यवाह अंकित सैनी, सुभाष नगर मंडल अध्यक्ष संदीप पुरी, सभासद सूरज नेगी, संगठन के संरक्षक राकेश सैनी, राजेश सैनी, निशांत सैनी, मलखान सैनी एवं मुकेश प्रधान सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संगठन के प्रदेश संगठन महामंत्री दीपचंद सैनी ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया।

Read More

You can share this News!

Watch Videos
news
news
news