news

विद्यावती पब्लिक स्कूल में भव्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन

विद्यावती पब्लिक स्कूल में भव्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन डेलना। देव भूमि उत्तराखंड टायक्वोंडो एसोसिएशन के तत्वावधान में दिनांक 29 मई 2026 को विद्यावती पब्लिक स्कूल, डेलना में भव्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 20 से अधिक विद्यालयों के 200 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में बेहतरीन मुकाबले प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विद्यावती पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई मुकाबलों में शानदार जीत हासिल की तथा विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक आदरणीय श्री वीरेंद्र कुमार जात्ती जी उपस्थित रहे। उनके साथ डॉ. गौरव चौधरी जी (पूर्व राज्य मंत्री), विद्यालय प्रबंधक चौधरी लोहर सिंह पंवार, नितेश पंवार, लोकेश पंवार, योगेश पंवार, ग्राम प्रधान डेलना जय सिंह जी, नन्द सिंह जी, अर्जुन सिंह चौहान, डॉ. राज सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन की सराहना की। अंत में विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

Read More

You can share this News!

Watch Videos
news
news
news