news

लोकतांत्रिक जन मोर्चा के संरक्षक, पूर्व सैन्य अधिकारी स्व जयपाल सिंह सैनी जी की पांचवीं पुण्यतिथि

रुड़की लोकतांत्रिक जन मोर्चा के संरक्षक, पूर्व सैन्य अधिकारी स्व जयपाल सिंह सैनी जी की पांचवीं पुण्यतिथि उनके इकलौते सुपुत्र, रुड़की के जाने-माने युवा व्यापारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेंद्र सैनी ने हर वर्ष की भांति श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर घाट गंग नहर रुड़की पर विशाल भंडारे में प्रसाद वितरण कर मनाई। इस मौके पर स्वर्गीय जयपाल सिंह सैनी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके नगर व क्षेत्र के जिम्मेदार नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारी नेताओं व महिलाओं ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।। अपने सम्बोधन में लोजमो संयोजक सुभाष सैनी ने कहा कि सेवानिवृति के बाद संगठनों के माध्यम से समाज के लिए की गई उनकी सेवाओं को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। रुड़की जिला बनाओ युवाओं को रोजगार दो समेत जनहित के हर मुद्दे पर किए गए आन्दोलन में उन्होंने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।‌ उनके जीवन आदर्श हमें जीवन में आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।‌ श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में वरिष्ठ पत्रकार तपन सुशील, भाजपा नेता आदेश सैनी, कांग्रेस नेता राजकुमार सैनी, व्यापारी नेता संजय गुलाटी, व्यापारी नेता संजीव त्यागी, कांग्रेस नेता आदेश सैनी, अनूप शांडिल्य, डा सतपाल सैनी, युवा नेता सुबोध यादव, संदीप अग्रवाल मनीष अग्रवाल संजय वशिष्ठ, राजेंद्र सिंह सैनी, घनश्याम सैनी पार्षद, सुबोध सैनी पूर्व पार्षद,राजवीर सिंह सैनी, अभिषेक सैनी, जोगिंदर सिंह बिष्ट मनोज सैनी समेत काफी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और प्रसाद ग्रहण किया।

Read More

You can share this News!

Watch Videos
news
news
news