आज राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट सलेमपुर चौक बहादराबाद हरिद्वार उत्तराखंड द्वारा राष्ट्रीय कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, जिला अध्यक्ष राहुल सिंह की टीम ने मिलकर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी, श्रद्धांजलि सभा में जिला अध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया 1931 में इसी दिन ब्रिटिश शासन द्वारा इन्हें लाहौर जेल में फांसी दी गई थी, जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक दुर्भाग्य का क्षण बन गया। जिला अध्यक्ष चेतन चौधरी ने कहा भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु इन तीनों युवा क्रांतिकारियों को साइमन कमीशन का विरोध और लाहौर में पुलिस अधिकारी सांडर्स की हत्या के मामले में फांसी दी गई थी । यह दिन राष्ट्रवाद और युवाओं के लिए प्रेरणा का प्रतीक है, जो "इंकलाब जिंदाबाद" के नारे के लिए जाने जाते हैं। इस मौके पर मौजूद रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी , संस्थापक आचार्य प्राणनाथ,प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सिटी जिला अध्यक्ष राहुल सिंह, युवा जिला अध्यक्ष चेतन चौधरी, योगेंद्र सैनी, अरविंद शर्मा, कालीचरण, नीरज चौहान, प्रीति देवी , गुड़िया , रुचि , प्रियांश सैनी, अपूर्वा सैनी , सार्थक सैनी आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Read More