Breaking News
news

जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय रुड़की में गोष्ठी का आयोजन

रुड़की, 25 सितम्बर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान चिंतक एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर आज भाजपा जिला कार्यालय रुड़की में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गोष्ठी की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। तत्पश्चात वक्ताओं ने उनके जीवन, विचारों और राष्ट्रहित में किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने भारतीय राजनीति को एकात्म मानववाद जैसी महान विचारधारा दी, जो आज भी समाज और राष्ट्र के मार्गदर्शन का आधार है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी का जीवन सादगी, ईमानदारी और राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण का आदर्श उदाहरण है। प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि दीनदयाल जी ने अपने चिंतन से भारतीय जनसंघ को मजबूत आधार प्रदान किया और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का जो संकल्प लिया, वह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के रूप में साकार हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हमें दीनदयाल जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना है। अन्य वक्ताओं ने भी पंडित जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे न केवल एक संगठनकर्ता थे, बल्कि भारतीय को संस्कृति और राष्ट्रवाद के प्रबल प्रवक्ता भी थे। उनका बल आत्मनिर्भर भारत, शिक्षा, सेवा और समाज के सर्वांगीण विकास पर रहा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सागर गोयल एवं अक्षय प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गोष्ठी के अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों और सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की नीतियों को पहुँचाएंगे।इस अवसर पर सौरभ गुप्ता,भीम सिंह, प्रिया प्रवेश, संजीव तोमर,नितिन गोयल, सतीश सैनी, पंकज नंदा, तेजपाल मौर्य, कदम सिंह, अनुज त्यागी, नवनीत सिंह,मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, अवनीश शर्मा, प्रदीप पाल,बीएल अग्रवाल,रोमा सैनी, गुरजिंदर प्रधान मुकेश अग्रवाल, कमल सैनी ,,विवेक चौधरी, रामगोपाल शर्मा , सुभाष सरीन,राजन गोयल,आदर्श गुप्ता, अवनीश त्यागी, जिला उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गोष्ठी के अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों और सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की नीतियों को पहुँचाएंगे।

Read More

You can share this News!

Watch Videos
news